नीति आयोग के इंडिकेटरों की समीक्षा, कम प्रगति वाले क्षेत्रों में सुधार के निर्देश
श्रावस्ती, सितम्बर 17 -- जमुनहा, श्रावस्ती। नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम (एबीपी) के तहत बुधवार को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पिरामल फाउंडेशन, एबीपी फेलो के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रमुख इंडिकेटरों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिन इंडिकेटरों की प्रगति राज्य औसत से कम पाई गई, उन्हें लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रभावी कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देने को कहा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.