नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में धर्मनगरी 12 वें स्थान पर
चित्रकूट, मई 19 -- चित्रकूट। नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में धर्मनगरी चित्रकूट को देश में 12 वां स्थान मिला है। बीते तिमाही (जून 2025) की 42 वीं रैंक के सापेक्ष रैंक में सुधार दर्ज किया है। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में तृतीय, स्वास्थ्य एवं पोषण घटक में शीर्ष 10 में स्थान में पाया है। केन्द्रीय नीति आयोग ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सितंबर 2025 की डेल्टा रैंकिंग के अधिकारिक आंकड़े जारी किए है। देश में कुल आकांक्षी जनपद 112 है। जून 2025 की रैंकिंग में जनपद 42 वें पायदान पर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रशासनिक गतिशीलता को निरंतर बनाए रखा जाए, ताकि आगामी समीक्षा अवधि में चित्रकूट देश के शीर्ष पांच जनपदों में अपनी जगह बना सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.