चंदौली, फरवरी 26 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली की टीम ने प्रहलादपुर गांव का निरीक्षण किया। टीम में नीति आयोग के प्रतिनिधि शिवम मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, बीडीओ अमित कुमार, सहित जिले के समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा गांव में संचालित विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। इसमें कम्पोजिट विद्यालय, विद्यालय शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, नाली व सी.सी. सड़क निर्माण कार्य शामिल रहे। निरीक्षण के उपरांत नीति आयोग के प्रतिनिधि शिवम मिश्रा ने प्रहलादपुर गांव के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब तक जिन गांवों का निरीक्षण किया गया है, उनमें प्रहलादपुर का विकास कार्य एवं जनहित योजनाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं। विशेष रूप से...