फरीदाबाद, जून 26 -- नूंह, सरसमल। जिला प्रशासन को तकनीक के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग की टीम ने बुधवार को लघु सचिवालय नूंह में "नीति तारा (विश्लेषण, समीक्षा एवं कार्रवाई हेतु टूलकिट)" विषय पर प्रशिक्षण एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उपायुक्त अखिल पिलानी सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान नीति आयोग की ओर से डॉ. अर्पिता और अन्य अधिकारियों ने बताया कि नीति तारा एक आधुनिक इंटरनेट आधारित शासन सहायता मंच है। इसके माध्यम से जिलों और खंडों में चल रही विकास योजनाओं की निगरानी, आंकड़ों का विश्लेषण, समीक्षा और प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, मार्गदर्शक शिक्षकों को मिला प्रशिक्ष...