नीति आयोग की टीम ने परखी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था
सोनभद्र, जुलाई 30 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत बभनी में स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सड़क टोला में नीति आयोग की एक टीम ने गुरुवार को निरीक्षण किया। टीम ने पांच प्रमुख बिंदुओं पर विद्यालय के स्तर की जांच की और समीक्षा की। गुरुवार को नीति आयोग की टीम ने प्राथमिक विद्यालय सड़क टोला और आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, टीम ने लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग, क्रियाशील शौचालयों और साफ पीने के पानी की उपलब्धता का आकलन किया। इसके अतिरिक्त, कक्षाओं में बिजली की आपूर्ति, डिजिटल शिक्षा के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी और कंप्यूटर लैब की स्थिति का भी जायजा लिया गया। टीम ने छात्रों के सीखने के स्तर और परिणामों पर विशेष ध्यान दिया। यह जांचा गया कि क्या छात्र केवल रटकर सीख रहे हैं या उन्हें बुनियादी गणित (जैसे भाग)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.