नीति आयोग की टीम ने किया विद्यालयों का भ्रमण
साहिबगंज, अगस्त 31 -- मंडरो। नीति आयोग की टीम ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण एवं अनुश्रवण किया।एफएलएन फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) व सामाजिक-भावनात्मक अधिगम (एसईएल) कार्यक्रम के तहत टीम ने भ्रमण किया। टीम में नीति आयोग के विकास शर्मा एवं रजिया उमर शामिल थीं। टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा गडरा रंगरा टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौड़ीखुटौना व मिर्जाचौकी पीएम श्री उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालयों में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, शैक्षणिक गतिविधियों तथा एफएलएन-एसईएल कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद कर पठन-पाठन की स्थिति और बच्चों के सीखने के स्तर की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बीडीओ ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.