देवरिया, दिसम्बर 23 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नीति आयोग की टीम ने सोमवार को आकांक्षी ब्लॉक गौरीबाजार का दौरा किया। टीम ने देर शाम तक स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व अन्य ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की। नीति आयोग की टीम खनन मंत्रालय के निदेशक अंशू पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर में सबसे पहले लवकनी पहुंची। लवकनी में जल जीवन मिशन के तहत लगे पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। गांव में पेयजल आपूर्ति की जानकारी लिया। इसके बाद इस गांव में स्थित आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। आंगनबाड़ी केंद्र व पीएमश्री विद्यालय लवकनी के बच्चों व शिक्षकों से बात कर पठन-पाठन को परखा। आईसीटी लैब, पुस्तकालय को भी देखा। टीम ने पंचायत भवन में ग्रामीणों से बात कर मिलने वाली...