हजारीबाग, नवम्बर 20 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के 10वीं बार शपथ लेने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने खुशी का माहौल है। इसे लेकर भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार के कुशल मार्गदर्शन, अनुभव, दूरदर्शिता और सुशासन की वजह से वे लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे। उनके कार्यकाल में देश में बिहार की अलग पहचान बनी है। उनके कुशल नेतृत्व में एनडीए गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.