लातेहार, अप्रैल 25 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय बूथ लेवल एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हेरहंज, बालूमाथ एवं बरियातू प्रखंडों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव,जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान,सेवादल जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर यादव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे। प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक रविंद्र राम एवं विश्वनाथ पासवान ने किया,जबकि अध्यक्षता हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने की। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओ...