उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। आम बजट आज पेश किया जाएगा। बीते एक साल में रसोई का खर्च बहुत बढ़ गया है। इस पर नियंत्रण के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। नीतियां ऐसी होनी चाहिए, जिससे खाद्य सामग्री सस्ती हों। हर वर्ग के लोगों को फल, सब्जी, दूध आदि मिल सके। गृहणियों का मनाना है कि रसोई का खर्च कम होने से परिवार की बचत बढ़ेगी। वह चाहती हैं कि कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों के लिए बजट में सस्ते रेट पर राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रियंका, सुशीला जैसी तमाम घर चलाने वाली महिलाएं बोलीं, आसान लोन मिले तो छोटा बिजनेस शुरू करके घर की मदद कर सकूं। केंद्रीय बजट के पहले पेश है गृहणियों की राय.... इस नए बजट में कुछ नया होना चाहिए। सरकार ऐसी व्यवस्था करे जिससे दालों के रेट कम हो। अगर जमाखोरी की दिक्कत है तो उस पर कार्रवाई हो। दूध और फलों के दाम...