नीतिन अध्यक्ष व अंकित महामंत्री चुने गए
महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर स्थित श्रीश्याम मंदिर में मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने एक बैठक आयोजित कर मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।नई कार्यकारिणी के गठन में सबकी सहमति से नितिन अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अंकित केडिया को महामंत्री, अश्वनी भालोटिया को उपाध्यक्ष और गौरव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर वहां मौजूद मंच के सभी पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके द्वारा संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिस पर सभी ने संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक कार्यों के निर्वहन की एक स्वर में प्रतिबद्धता जताई। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.