प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को सुमित्रा वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय मानस सम्मेलन शुरू हुआ। चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, संयोजक अनूप प्रतापगढ़ी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र, राजेन्द्र द्विवेदी ने भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ कराया। मानस सम्मेलन में पहले दिन कथा व्यास राहुल कृष्ण ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम नीति, चरित्र व संस्कृति के पथ की प्रेरणा हैं। जीवन को सफल बनाने के लिए भगवान श्रीराम की साधना का अनुसरण आवश्यक है। इस दौरान साहित्यकार जयप्रकाश पांडेय सरस, अनूप प्रतापगढ़ी, आचार्य रामअवधेश मिश्र, प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र, केशवराम ओझा, आचार्य प्रभाकर शुक्ल, मनीष शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, पव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.