मोतिहारी, फरवरी 22 -- पीपराकोठी। जीवधारा निवासी चंदन जायसवाल की पत्नी नीता जायसवाल की शनिवार की देर रात सड़क हादसे में हुई मौत की जानकारी मिलते ही जीवधारा बाजार में मातम छा गया। मोतिहारी शहर के मठिया मोड़ पर एक तेज रफ्तार डंफर ने उन्हें कुचल दिया। बताया जाता है कि नीता अपने पति के साथ मोतिहारी में एक संबंधी के घर छठी समारोह में शामिल होने गई थी। खुशियों में शामिल होकर लौट रहा यह परिवार क्या जानता था कि रास्ते में ही जिंदगी का सफर थम जाएगा। घटना में नीता की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। पति चंदन जायसवाल घायल हो गए। मौत की खबर जैसे ही जीवधारा स्थित घर पर पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर रात जब एंबुलेंस से नीता का शव गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो उठी। गली-मोहल्ले में सन्नाटा पसरा था और हर चेहरे पर पीड़ा साफ झल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.