नीड बेस्ड और घंटी आधारित शिक्षकों के भरोसे जीईआर बढ़ाने का प्रयास सतही: सुदिव्य
रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन के समापन समारोह में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट और पारदर्शी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर होना चाहिए, ताकि छात्रों को दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े। उन्होंने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के प्रावधानों और विश्वविद्यालय सेवा आयोग के गठन पर चर्चा की। कहा कि अधिनियम लागू है, यह उच्च शिक्षा को बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। कहा कि झारखंड बनने के 26 साल में नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो पाना, नीड बेस्ट और घंटी आधारित शिक्षकों के भरोसे हमने अपने ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (जीईआर) बढ़ाने का प्रयास किया। यह हमारा सतही प्रयास रहा। उन्होंने कहा कि झारखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.