कानपुर, मई 3 -- कानपुर। मेडिकल के स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए नीट 2026 रविवार को नगर के 43 परीक्षा केंद्रों में हो रही है। इसमें 21 हजार से अधिक छात्र-छात्राए शामिल हो रहे हैं। सुबह 11 से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। विशेष बात यह रही की मुख्य गेट पर पुलिस भी छात्र-छात्राओं की तलाशी लेते- देखी। इसे लेकर अभिभावकों में रोष दिखा। उनका कहना है की तलाशी का अधिकार केंद्र में तैनात कर्मचारियों का है न की पुलिस विभाग का। यदि केंद्र को किसी अभ्यर्थी पर संदेह है तो वह पुलिस के हवाले नियमों की प्रक्रिया पूरी कर के सौंप सकता है। यह भी पढ़ें- जिले के 20 केंद्रों पर चल रही नीट (यूजी) की परीक्षा सुभाष इंटर कॉलेज में अपने बच्चों को छोड़ने आए अभिभावकों के बीच यह बहस गर्म रही। जीएनके में भी ऐसी ही स्थितियां रहीं। परीक्षा दो से पांच बजे तक हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.