नीट (यूजी)2026 परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, तैनात रहेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
रामपुर, जून 18 -- रामपुर। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां व्यापक स्तर पर पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2,704 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होकर अपना भाग्य आजमाएंगे। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए निगरानी एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है। नियुक्त मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा से पूर्व ही संबंधित केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन कर लें। यह भी पढ़ें- सुपौल : प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को सतर्कता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.