नीट (यूजी)-2026 में एम्प्राइज़ के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
मथुरा, जुलाई 18 -- एम्प्राइज़ एकेडमी के विद्यार्थियों ने नीट (यूजी)-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर सफल छात्र-छात्राओं का पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। संस्थान के निदेशक सुशील डागुर ने बताया कि भानु प्रताप तोमर ओबीसी श्रेणी में अखिल भारतीय रैंक 1794, श्रेया अग्रवाल अखिल भारतीय रैंक 8570, अश्वनी अखिल भारतीय रैंक 16734, सृष्टि सारस्वत अखिल भारतीय रैंक 18162, श्रेया यादव ओबीसी श्रेणी में अखिल भारतीय रैंक 16937, खुशी अपनी श्रेणी में अखिल भारतीय रैंक 3480 प्राप्त की है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, नियमित अभ्यास तथा आत्मविश्वास को दिया। यह भी पढ़ें- नीट-यूजी 2026 में जेनिशिस क्लॉसेज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.