नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा में 89.8 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल, 498 रहे अनुपस्थित
पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा रविवार को पूर्णिया जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 4,880 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से 4,382 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 498 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में परीक्षा की उपस्थिति लगभग 89.8 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में नीट यूजी पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.