बक्सर, जून 21 -- नीट परीक्षा बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों रविवार को नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नीट पुनर्परीक्षा परीक्षा में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1353 थी। लेकिन इनमें से 1238 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 115 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित थे। हालांकि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- नीट यूजी की परीक्षा में 280 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण इधर, नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और कदाचामुक्त परीक्षा के संचालन को लेकर डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य संयुक्त रुप से अलग-अलग परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने शहर के चरित्...