बक्सर, जून 11 -- बोलीं डीएम जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की समीक्षा बक्सर, हमारे संवाददाता। आपातकालीन प्रबंधन समूह, श्रावणी मेला व नीट (यूजी) की परीक्षा को लेकर समीक्षा डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य ने की। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त हो। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिसबल की तैनाती, यातायात नियंत्रण, विद्युत आपूर्ति तथा परीक्षार्थियों की सुविधा बहाल किया जाए।

परीक्षाओं की तैयारी डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्रों के आसप...