नीट सफल संजीत कुमार की माता का विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सम्मान
हजारीबाग, जुलाई 30 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग में दैनिक भत्ता भोगी के रूप में कार्यरत शीला देवी के पुत्र संजीत कुमार की नीट में सफलता पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में उनकी माता को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा तथा जियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो एचएन सिन्हा ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद संजीत ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कुलपति प्रो शर्मा ने इसे विश्वविद्यालय और समाज के लिए गर्व का विषय बताते हुए संजीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.