शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। टेट अनिवार्यता के विरोध में प्रस्तावित 3 मई को लखनऊ में होने वाली प्रदेशव्यापी शिक्षक बचाओ रैली को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय नीट परीक्षा और भीषण हीटवेव को ध्यान में रखते हुए लिया गया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय ने कहा कि विभाग में बढ़ता भ्रष्टाचार और शिक्षकों का शोषण संगठनों की कमजोर रणनीति का परिणाम है। उन्होंने सभी संगठनों से एकजुट होकर ठोस योजना बनाने की अपील की। प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह चौहान के अनुसार अब आंदोलन जुलाई में लखनऊ और अगस्त में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां देशभर के शिक्षक शामिल होंगे। नई तिथियों का निर्धारण जून में होने वाली रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.