नीट व जेईई तैयारी के लिए जिले के पांच हाईस्कूल का हुआ चयन
मधुबनी, जुलाई 26 -- राजनगर,एक संवाददाता। बिहार सरकार की ओर से 10वीं पास बच्चों को नि:शुल्क मेडिकल व इंजिनियरिंग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करायी जाएगी। इसके लिए हाईस्कूलों में कोचिंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। जिले के पांच हाईस्कूल को इसके लिए चिन्हित किया गया है। चयनित विद्यालय रामेश्वर प्लस-टू हाईस्कूल राजनगर, एमवाईएन प्लस-टू हाईस्कूल शंभुआर, आरपीडीजे प्लस-टू हाईस्कूल जितवारपुर, एमएससी प्लस-टू हाईस्कूल लोहा व देवनारायण पार्वति हाईस्कूल भराम है। इन स्कूलों में कोचिंग के लिए आधारभूत सुविधा व प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, रिजनल कार्यालय दरभंगा के उपसचिव की अध्यक्षता में गठित टीम की ओर से बीते दिनों निरीक्षण किया गया। रामेश्वर हाईस्कूल के एचएम कुमारी विभा ने यह जानकारी दी। बताया कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.