मधुबनी, जुलाई 23 -- झंझारपुर। नीट परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में गुरुवार को झंझारपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर के लंगड़ा चौक से जनाक्रोश मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा आक्रोश प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत राज ने किया। सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के खिलाफ िनकाला मार्च, गरजे छात्र प्रदर्शन के दौरान क...