नीट विवाद को लेकर कांग्रेसियों ने प्राणपुर में किया प्रदर्शन
कटिहार, जुलाई 24 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्राणपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत कुमार सेठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर छात्रों के हित में आवाज बुलंद की और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बहाल करने की मांग की। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार, संजय कुमार राजवंशी एवं सूरज मंडल, पूर्व प्रमुख रौशनी खातून सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.