कानपुर, मई 1 -- कानपुर। नीट में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए शासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा वाले दिन अवकाश के दौरान भी जीएसवीएम मेडिकल कालेज के छात्रों की कक्षा रोज की तरह लगेंगी। उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि के अनुसार, नीट वाले दिन भी मेडिकल छात्रों की क्लास लगेगी। अगर कोई छात्र क्लास से गैरहाजिर होता है तो वह इसका साक्ष्य के साथ कारण बताएगा। क्लास से गैरहाजिर छात्रों की जानकारी शासन को भेजी जाएगी। उप प्राचार्य के अनुसार, परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी में छात्रों की संलिप्तता नहीं हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- नीट में हाई डेफिनेशन कैमरों से होगी निगरानी परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने पर शासन का जोर है। यह भी पढ़ें- जिले में आठ केंद्रों पर नीट यूजी कल, चार परीक्षार्थी होंगे शामिल यह भी ...