नीट लीक मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक व अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। नगर के वीरबहादुर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद के आवास पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों की मेहनत व परिवार की जमा पूंजी खर्च करते हैं, लेकिन बार-बार सामने आने वाले पेपर लीक व परीक्षा संबंधी विवाद उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 की एआईपीएमटी परीक्षा से लेकर हाल के वर्षों में आयोजित नीट परीक्षा तक कई बार गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिससे युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हुआ है। यह भी पढ़ें- 12 साल में परीक्षाओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.