चंडीगढ़, जून 10 -- नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट) की दोबारा होने वाली परीक्षा में देने वाले अभ्यर्थी और एक अटेंडेंट पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। 20 जून से 22 जून तक पंजाब रोडवेज की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह घोषणा बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में की गई। पंजाब कैबिनेट के फैसले के अनुसार 21 जून को आयोजित होने वाले नीट री-एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्र पंजाब रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा परीक्षा से पहले और बाद की यात्रा को ध्यान में रखते हुए तीन दिनों तक उपलब्ध रहेगी। एक अभिभावक को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इससे खासकर दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा देने आने वाले छात्रों और उनके परिवारों क...