नीट रिजल्ट के बाद यूपी में सुसाइड, परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव
आजमगढ़, जुलाई 17 -- Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में एक छात्रा ने नीट का रिजल्ट आने के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा परीक्षा देने के बाद से ही लगातार तनाव में रह रही थी। गुरुवार की शाम आए रिजल्ट को देखकर छात्रा पूरी तरह से टूट गई और मौत का रास्ता चुन लिया। छात्रा की सुसाइड की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिविल लाइंस निवासी सृष्टि मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। कुछ दिन पहले ही सृष्टि ने नीट की परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद से ही सृष्टि रिजल्ट को लेकर काफी तनाव में थी। गुरुवार की देर शाम आए नीट रिजल्ट को देखने के बाद सृष्टि पूरी तरह से टूट गई। वह किसी से कुछ नहीं बोल रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.