सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी। एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। मेडिकल प्रवेश की तैयारी में वर्षों से जुटे छात्र अब मानसिक दबाव, अनिश्चितता और भविष्य की चिंता से गुजर रहे हैं। दूसरी ओर अभिभावकों को बच्चों की मेहनत और बढ़ते आर्थिक बोझ की चिंता सता रही है। अभिभावकों, मनोविज्ञान के विशेषज्ञों व नीट छात्र-छात्राओं ने परीक्षा रद्द होने व परीक्षा में अनियमितता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्राय: अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी पर हर महीने हजारों रुपये खर्च हो रहे थे, लेकिन परीक्षा रद्द होने से बच्चे समेत पूरा परिवार ही तनाव में है। कई छात्रों ने कहा कि दिन-रात मेहनत कर तैयारी की थी और इस बार अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आए फैसले से वह काफी मायूस है। ऐसे में आर्थिक और ...