नीट रद्द होना इस सरकार की विदाई का सायरन : अजय राय
लखनऊ, मई 12 -- नीट यूजी-2026 का पेपर लीक होने के बाद उसे रद्द किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के सपने चकनाचूर कर दिए हैं और अब बोरिया-बिस्तर समेट कर निकलने की तैयारी में है।अजय राय ने कहा कि जो सरकार एक परीक्षा भी सुरक्षित तौर पर नहीं करा सकती क्या वह सत्ता में बने रहने लायक है? दरअसल ऐसी घटनाएं बार-बार होने के बाद उसका सरकार में बने रहने का नैतिक अधिकार ही समाप्त हो जाता है। अजय राय ने कहा कि नीट रद्द होना सरकार की विदाई का सायरन है। यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; लगाए 'डॉक्टर की डिग्री बिकाऊ है' के नारे युवा देख रहे हैं कि दिल्ली में बैठे लोग कैसे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। समय आने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.