गाजीपुर, जुलाई 26 -- गाजीपुर। जिले के गायघाट निवासी मनमोहन गुप्ता ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में 567 अंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ऑल इंडिया ओबीसी रैंक 12089 और लगभग 25 हजारवीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनमोहन ने इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने भौतिक विज्ञान में 92, रसायन विज्ञान में 97 और जीव विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए थे। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता रेनू गुप्ता और मुरलीधर गुप्ता सहित परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। मनमोहन का लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। यह भी पढ़ें- Success Story: महंगी कोचिंग नहीं, ट्यूशन पढ़ाकर की अपनी पढ़ाई; दर्जी के बेटे ने ऐसे निकाला NEET उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, सही रणनीति और ...