गुमला, अप्रैल 28 -- गुमला, संवाददाता। नीट-यूजी 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीसी दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। यह परीक्षा तीन मई को कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला में आयोजित की जाएगी। बैठक में डीसी ने साफ कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में होनी चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया। उन्होंने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ ही परीक्षा केंद्र पर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। डीसी ने अभ्यर्थियों की सुविधा,केंद्र में प्रवेश व्यवस्था, निगरानी, ट्रैफिक नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- शहर में तीन को आठ केंद्रों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.