नीट यूजी में सहारनपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, चार ने पार किया 600 अंकों का आंकड़ा
सहारनपुर, जुलाई 18 -- सहारनपुर। नीट यूजी 2026 के परिणाम में सहारनपुर जनपद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के करीब 30 छात्र-छात्राओं ने 555 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। नीट परिणाम घोषित होने के बाद सफल विद्यार्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। अब सभी की निगाहें मेडिकल काउंसलिंग और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटन पर टिकी हैं। जिले में सबसे अधिक 626 अंक आकिब अली ने हासिल किए हैं। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 3978 मिली है। इसके अलावा राहत हुसैन ने 620 अंक के साथ 4982वीं रैंक, जोया अली ने 615 अंक के साथ 6154वीं रैंक तथा देवांश भाटी ने 602 अंक के साथ 9366वीं रैंक प्राप्त की है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की कटऑफ 555 से अधिक और एससी वर्ग की करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.