बांका, जून 15 -- 99.82 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 3893 बांका। एक संवाददाता राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2025 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में जिले की श्रुति श्रेया ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 578 अंक अर्जित किए हैं। उनकी परसेंटाइल स्कोर 99.82 रही, जिससे उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 3893वां स्थान प्राप्त हुआ है। बांका जिले की रहने वाली श्रुति श्रेया, जो नूतन कुमारी और पुष्पेन्द्र कुमार की पुत्री हैं, ने भौतिकी में 99.97, रसायन विज्ञान में 97.62 और जीवविज्ञान में 98.47 परसेंटाइल प्राप्त किया। श्रुति की जन्मतिथि 16 जनवरी 2006 है और उन्होंने सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) से यह परीक्षा दी थी। श्रुति की राष्ट्रीय स्तर पर जनरल रैंक 3893 है, जबकि सामान्य वर्ग की कैटेगरी रैंक 1991 रही। परीक्षा में उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.