गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलते अभ्यर्थियों के चेहरों पर राहत और उत्सुकता दोनों दिखाई दी। अधिकांश विद्यार्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया, हालांकि फिजिक्स खंड ने कई छात्रों की परीक्षा ले ली। वहीं बायोलॉजी को अपेक्षाकृत आसान और एनसीईआरटी आधारित बताया गया। सुबह से ही जिले के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के बीच प्रश्नों और संभावित अंकों को लेकर चर्चा होती रही। कई छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर ही अपने उत्तरों का मिलान करते नजर आए。 यह भी पढ़ें- बायोलॉजी रही आसा...