दरभंगा, जुलाई 18 -- दरभंगा/बिरौल, हिटी। नीट यूजी की परीक्षा में जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने परचम लहराया है। गांव में रहते हुए मेहनत और लक्ष्य साधकर तैयारी करने का उन्हें मिला मीठा फल मिला है। बिरौल प्रखंड के सुदूर पड़री गांव में पली-बढ़ी अंकिता कुमारी ने नीट की परीक्षा में सफलता लाकर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की राह सुनिश्चित कर ली है। पहले प्रयास में अंकिता को सफलता नहीं मिलने पर उसने हार नहीं मानी। इस वर्ष दूसरी बार परीक्षा में उन्हें 578 अंक मिले हैं। उनके पिता अनिल ठाकुर गांव के ही सती चौक पर किराना दुकान चलाकर बेटी की भविष्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। यह भी पढ़ें- व्यापारी परिवार के बेटे ने पास की नीट यूजी,खुशी मां गृहिणी के रूप में काम करते हुए गांव में ही छोटे भाई-बहनों की पढ़ाई में सहयोग कर रही थी। दादा बैद्यनाथ ठाकुर सेवानिव...