नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले के 14 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। विशेष जज अजय गुप्ता की कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई भी 27 अक्तूबर को तय की है। कोर्ट अगली सुनवाई पर मामले के 14वें आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी की ओर से दलीलें सुनेगा। सीबीआई ने 14 अक्तूबर को शेषराव के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। अन्य 13 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। यह मामला फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के चरण पर है। गुरुवार को सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...