बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि नीट परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नीट-यूजी-2026 की पुनः परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम जसजीत कौर ने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और तनावमुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाए। परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्...