बिजनौर, जून 21 -- नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 5695 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थी को कक्ष में भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- नीट पुनर्परीक्षा: 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी परीक्षा, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेशप्रशासन के इंतजाम रविवार को जिले में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन कड़े इंतजाम कर रहा है। अधिकारियों को परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए केंद्रों पर पर्या...