रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स की ओर से नीट-यूजी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की पहल की गई है। इस योजना के तहत झारखंड राज्य के इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रिम्स प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कोचिंग पूरी तरह निशुल्क होगी। इस कोचिंग में अधिकतम 30 छात्रों का चयन किया जाएगा, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। कोचिंग रिम्स के ही छात्र देंगे, जिससे प्रतिभागियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का झारखंड का निवासी होना अनिवार्य है, साथ ही वह राज्य के किसी सरकारी विद्यालय का छात्र या छात्रा होना चाहिए। चयनित छात्रों को रिम्स परिसर में निर्धारित स्थान पर कोचिंग दी जाएगी, लेकिन रहने और खाने की व्यवस्था उन्हें स्वयं करनी होगी। रिम्स प्रबंधन ने स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.