नीट यूजी के छात्र अंतिम समय में रिवीजन व 12वीं के पाठ्यक्रम पर दें ध्यान: पंकज सिंह
रांची, अप्रैल 24 -- रांची। देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं 3 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी की परीक्षा की तैयारी में पूरी एकाग्रता से जुटे हैं। इस बीच बायोम इंस्टीट्यूट के निदेशक और नीट विशेषज्ञ पंकज सिंह ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सही रणनीति और आत्मविश्वास के साथ ही सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि परीक्षा के अंतिम दिनों में अब कुछ भी नया पढ़ने के बजाय पहले से पढ़े हुए विषयों के गहन रिवीजन पर ध्यान केंद्रित करें। विशेषज्ञ पंकज सिंह के अनुसार, वर्तमान परीक्षा पैटर्न में कक्षा 12वीं के टॉपिक्स का वेटेज अधिक रहता है, इसलिए परीक्षार्थियों के लिए अंतिम समय में 12वीं के सिलेबस पर अधिक फोकस करना विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बेहतर समय प्रबंधन के लिए छात्रों को प्रतिदिन एक फुल-लेंथ मॉक टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.