पटना, मार्च 11 -- एनटीए ने नीट यूजी 2026 के आवेदन में सुधार के लिए तिथियां घोषित कर दी है। एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवार 12 मार्च दोपहर 12 बजे से 14 मार्च रात 11:50 बजे तक आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। एनटीए ने बताया कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन-पेपर मोड में देश-विदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सुधार विंडो के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन में माता-पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता (कक्षा 10 और 12), राज्य, श्रेणी, उप-श्रेणी, हस्ताक्षर, परीक्षा शहर का चयन और परीक्षा का माध्यम जैसे विवरण में बदलाव कर सकेंगे। कुछ मामलों में पहचान से जुड़ी जानकारी में भी सुधार की अनुमति दी गई है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह सुधार का केवल एक ही मौका होगा, इसलिए अभ्यर्थी अपने विवरण सावधानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.