बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश पुनर्परीक्षा (नीट-यूजी) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 जून को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1801 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की नोडल अधिकारी निधि मिश्रा ने बताया कि इस बार भी केंद्रीय विद्यालय और एमएलके पीजी कॉलेज को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रीय विद्यालय में 264 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि एमएलके पीजी कॉलेज के ए-ब्लॉक में 600, बी-ब्लॉक में 457 व सी-ब्लॉक में 480 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- नीट का प्रश्न पत्र एयरफोर्स के विमान से ...