रांची, मई 4 -- रांची, संवाददाता। देशभर के साथ-साथ रांची में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) रविवार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। केंद्र से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी गई। अधिकांश छात्रों ने प्रश्न पत्र के स्तर, समय प्रबंधन और केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के अनुसार, जीव विज्ञान (बायोलॉजी) का प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत सरल था, हालांकि यह थोड़ा लंबा जरूर रहा। कई प्रश्न स्टेटमेंट आधारित थे, जिन्हें पढ़ने और समझने में छात्रों को अधिक समय देना पड़ा। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच नीट की परीक्षा, पेपर को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया परीक्षा का स्तर वहीं, भौतिकी (फिजिक्स) के पेपर ने इस बार छात्रों को बड़ी राहत दी। परीक्षार्थियों का कहना है कि ...