नीट में 602 अंक पाकर अंचल रानी ने हासिल की सफलता
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था दिल्ली सिटी स्कूल की छात्रा अंचल रानी ने नीट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंचल रानी ने परीक्षा में 602 अंक और 98.56 परसेंटाइल प्राप्त कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए चयन हासिल किया है। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंचल रानी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ गौतम आर्य एवं प्रधानाचार्य निष्ठा आर्य ने अंचल रानी को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए उनका चयन विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.