नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नीट यूजी 2026 में टॉप 25 रैंकर्स में एक छात्र को छोड़कर सभी ने देश के नंबर 1 मेडिकल कॉलेज एम्स दिल्ली की एमबीबीएस सीट मिली है। नीट यूजी 2026 में 12वीं रैंक पाने वाले छात्र वेंकटपति वेलायुथम वीए को आसानी से एम्स दिल्ली की एमबीबीएस सीट मिल सकती थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। तमिलनाडु के विल्लुपुरम के रहने वाले वेंकटपति वेलायुथम ने एम्स की बजाय जिपमर पुडुचेरी (JIPMER Puducherry) में एमबीबीएस (MBBS) में दाखिला लिया है। उन्हें नीट यूजी 2026 में 720 में से 705 अंक मिले। तमिलनाडु राज्य में रैंक 1 रहे। रिजल्ट के बाद ही उन्होंने जिपमर, पुडुचेरी में दाखिला लेने की इच्छा जता दी थी। वह एमबीबीएस के बाद कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन करना चाहते हैं।माता पिता दोनों डॉक्टर तमिलनाडु के नीट यूजी टॉपर वेंकटपति वेलायुथम ...