नीट में सफल बिटिया को विद्यालय ने किया सम्मानित
सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- लंभुआ, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र की गौरवी बरनवाल ने मेहनत करके नीट परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की,गौरवी को दूसरे प्रयास में सफलता मिली उसने ऑल इंडिया में 9440 रैंक प्राप्त किया। गौरवी की इस सफलता पर रघुकुल एकेडमी के प्रबंधक रामतीरथ सिंह व प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि गौरवी के सफलता से विद्यालय के साथ क्षेत्र का भी मान बढ़ा है। बताते चले गौरवी के पिता संतोष बरनवाल चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। गौरवी ने जूनियर हाईस्कूल तक की एकेडमिक शिक्षा रघुकुल एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, लम्भुआ से प्राप्त की थी। यह भी पढ़ें- नीट-2026 में शशिकांत का शानदार प्रदर्शन, कैटेगरी रैंक 471 हासिल यह भी पढ़ें- Success Story: स्कूल में खाना बनाते हैं माता-पिता, बिना कोचिंग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.