नीट में सफल छात्रा आकांक्षा को सम्मानित किया
सीवान, अगस्त 6 -- सीवान। शहर के मैरवा रोड स्थित संघमित्रा पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा आकांक्षा अग्रवाल ने नीट में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। आकांक्षा ने ऑल इंडिया रैंक 12,288 प्राप्त कर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपने सपनों को नई उड़ान दी है। आकांक्षा, सुनील गुलयानी एवं नमिता अग्रवाल की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, माता-पिता के निरंतर सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन को दिया। आकांक्षा की माता नमिता अग्रवाल ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि संघमित्रा पब्लिक स्कूल ने उनकी बेटी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। आकांक्षा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.