नीट में सफलता पर ऑटो चालक के बेटे का सम्मान
हल्द्वानी, जुलाई 22 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रहे एवं नीट परीक्षा में सफलता पाने वाले रहबर सिद्दीकी और उनके अभिभावकों का बुधवार को स्कूल में सम्मान किया गया। गौजाजाली के जोशी विहार निवासी नदीम ऑटो चालक हैं। उनके बड़े बेटे हैदर सिद्दीकी ने चार साल पहले नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। वे वर्तमान में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चौथे वर्ष के छात्र हैं। वहीं, छोटे बेटे रहबर सिद्दीकी ने इस बार नीट में 558 अंक हासिल किए। बुधवार को स्कूल में निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा, अकादमिक समन्वयक मनमोहन जोशी ने रहबर सिद्दीकी को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: नदीम ने दिनरात ऑटो चलाकर दो³नों बेटों को बना दिया डॉक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.